स्थानांतरण पर ब्राह्मण सभा ने किया पूर्व CDO शिवाकांत द्विवेदी का सम्मान
भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं
NEWS1UP
संवाददाता
दादरी। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के लखनऊ स्थानांतरण पर चिटहेरा गांव में ब्राह्मण सभा की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी पंडित पीतांबर शर्मा के निवास पर हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने द्विवेदी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिवाकांत द्विवेदी करीब नौ माह तक गौतमबुद्ध नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। हाल ही में उनका स्थानांतरण लखनऊ में जॉइंट डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। इस अवसर पर पंडित पीतांबर शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने उन्हें पारंपरिक रूप से पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि शिवाकांत द्विवेदी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण का परिचय दिया। साथ ही उनका सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार आमजन एवं अधिकारियों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाता रहा।
सम्मान समारोह के दौरान ब्राह्मण सभा की ओर से शिवाकांत द्विवेदी को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी अवसर पर जिले की हॉर्टिकल्चर निरीक्षक ऋचा शर्मा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मास्टर परमानंद शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा, मास्टर रत्नबीर शर्मा, मांगेराम शर्मा, रामदत्त शर्मा, सूबेदार श्रीराम शर्मा, मास्टर मुकेश शर्मा, हरिओम शर्मा, रामपाल शर्मा, कुंदन शर्मा, विनोद शर्मा, कपिल गौड़ एवं हर्षित गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
