आनंद सरपंच ने दिए भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) छोड़ने के संकेत दिए
NEWS1UP
संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता आनंद सरपंच ने संगठन की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए संगठन से अलग होने के संकेत दिए हैं।
आनंद सरपंच का कहना है कि संगठन में बढ़ती गुटबाजी और कुछ पदाधिकारियों के व्यवहार से कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका आरोप है कि संगठन के भीतर कुछ निर्णय ऐसे तरीके से लिए जा रहे हैं, जिनसे समर्पित कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को कार्यकर्ताओं की शिकायतों और आंतरिक मतभेदों पर अधिक गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि संगठन की एकता और कार्यक्षमता बनी रहे।
आनंद सरपंच ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) से अलग होने का मन बनाया है। हालांकि, संगठन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
