राम मंदिर दान घोटाले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

0

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला, जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामधन, दान एवं चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मीडिया और विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित खबरों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पार्टी का आरोप है कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावा जनआस्था का विषय है, ऐसे में उससे जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर मामला है।

डीएम को ज्ञापन सौंपते महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन तो कर दिया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच की प्रगति और निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं, ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। पार्टी ने धार्मिक संस्थानों में प्राप्त दान और चढ़ावे के प्रबंधन के लिए भी पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र दोसांझ, चतरे जाटव, जुल्फिकार त्यागी, सिद्धार्थ अधाना, सीमा, नजमीन, रिजवान मलिक, इरफान, धीरेंद्र, राजू शर्मा, हाजी रियासत अली, देवदत्त शर्मा, रूबी मलिक, राजेश कुमार, किरण जाटव, बाबूराम आर्य, अमित शर्मा, रिजवान अहमद सैफी, पुनीत, शमसुद्दीन, अनवर कुमार, सुनील शुक्ला, लक्ष्मण, श्याम पोरवाल, राजीव शर्मा, सुमित, रविंद्र बेनीवाल, मामराज प्रधान, विनोद धाम, महफूज अली, सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र बाबा, नमन त्यागी, श्रीचंद दिवाकर, विनोद शर्मा, अजय कुमार, यश कौशिक सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!