[t4b-ticker]

साया गोल्ड एवेन्यू को मिली पहली एओए, पूनम पांडेय के हाथों में कमान

0
SG4

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, पारदर्शी और सहभागी प्रबंधन का लिया संकल्प

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड एवेन्यू में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का विधिवत गठन कर शनिवार को पहली कार्यकारिणी का चयन कर लिया गया। सर्वसम्मति से पूनम पांडेय को अध्यक्ष तथा रोहित रोहन को सचिव चुना गया। इसके साथ ही अमन कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा सोनिया दीक्षित को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्चना सिंह, हेमंत खुराना, राजीव कुमार और अमित सिंह का चयन किया गया। नियमानुसार अमरेंद्र कुमार बिल्डर प्रतिनिधि के रूप में एओए बोर्ड का हिस्सा रहेंगे।

सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और बोर्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में इंदिरापुरम की विभिन्न सोसायटियों के एओए पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बेहतर प्रबंधन और निवासी हितों की रक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

निवासियों के विश्वास पर खरा उतरना होगी प्राथमिकता : पूनम पांडेय

पूनम पांडेय

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। मैं सभी निवासियों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। हमारी पूरी टीम पारदर्शिता, जवाबदेही और सहभागिता के सिद्धांतों पर कार्य करेगी। सोसायटी की सुरक्षा, स्वच्छता, बेहतर रखरखाव और प्रत्येक निवासी की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि साया गोल्ड एवेन्यू को एक आदर्श और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर के रूप में स्थापित किया जाए।”

समारोह का समापन सभी पदाधिकारियों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सोसायटी के समग्र विकास, बेहतर सुविधाओं और निवासियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!