November 5, 2026
[t4b-ticker]

संगठन विस्तार में देरी पर ‘विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद’ की बैठक में उठा सवाल!

0
BB

सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता: पंडित पीतांबर शर्मा

NEWS1UP

संवाददाता

दादरी। जीटी रोड स्थित अंशु पब्लिक स्कूल में रविवार, 2 अगस्त को ब्राह्मण सभा की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. वंदना वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, जिला स्तर पर लंबित नियुक्तियों तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते पंडित पीताम्बर शर्मा

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के यूपी प्रभारी एवं मुख्य वक्ता पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कई जिलों में अब तक नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं, जिसके संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा।

बैठक के दौरान परमानंद शर्मा ने संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद अपेक्षित संगठन विस्तार नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। वहीं, अध्यक्ष डॉ. वंदना वशिष्ठ ने भी स्वीकार किया कि संगठन अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप विस्तार नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि यदि जिला स्तर पर शीघ्र जिम्मेदारियां नहीं दी गईं तो कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक संगठन से जोड़े रखना चुनौतीपूर्ण होगा और उनके अन्य संगठनों की ओर जाने की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि एक वर्ष बीतने के बाद भी कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।

बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शर्मा, सोनू भगत, महेश शर्मा, रामदत्त शर्मा, मास्टर रामकुमार शर्मा और रत्नवीर शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अधिकांश वक्ताओं ने पंडित पीतांबर शर्मा द्वारा संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने संबंधी सुझावों का समर्थन करते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed