कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक गाजियाबाद के सभी स्कूल बंद
डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ का आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश
अधिकांश स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव, सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में स्कूल परिसर में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
ऑनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई
अधिकांश निजी और पब्लिक स्कूलों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन क्लास का टाइम-टेबल, लिंक और आवश्यक दिशा-निर्देश भी भेज दिए गए हैं।
