September 21, 2026
[t4b-ticker]

महागुनपुरम सोसाइटी में दसवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, मृतक की हुई पहचान

1
MM

पर्स से मिले पहचान पत्र से खुलासा, देहरादून का रहने वाला था प्रथम सिंह

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी में गुरुवार को दसवीं मंजिल से गिरकर हुई छात्र की मौत के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक के पर्स से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान प्रथम सिंह के रूप में हुई है, उम्र करीब 20 वर्ष है । बताया जा रहा है कि प्रथम सिंह देहरादून का निवासी था और वह महागुनपुरम का निवासी था अथवा नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

घटनास्थल पर जमा सोसाइटी निवासी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विनायक टावर की दसवीं मंजिल पर एक मोबाइल फोन भी मिला था। आशंका जताई जा रही है कि यह मोबाइल मृतक का हो सकता है। हालांकि, प्रथम सिंह दसवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में निवासी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रथम सिंह बाहर से सोसायटी में आया था और विनायक टावर की 14वीं मंजिल से नीचे गिरा। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक का मोबाइल फोन 10वीं मंजिल पर कैसे पहुंचा ? पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि प्रथम सिंह सोसायटी में किसी व्यक्ति के संपर्क में था या नहीं, वह किससे मिलने आया था और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। मोबाइल फोन के 10वीं मंजिल पर मिलने और युवक के 14वीं मंजिल से गिरने के बीच क्या कोई कड़ी है, इसकी भी जांच की जा रही है।

लगातार दूसरे दिन हाईराइज सोसायटी में मौत

महागुनपुरम की यह घटना इसलिए भी झकझोर देने वाली है क्योंकि क दिन पहले ही पड़ोसी सोसायटी लैंडक्राफ्ट में 22 वर्षीय अर्पण गोयल की भी ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस मामले की जांच कविनगर पुलिस कर रही है।

लगातार दूसरे दिन सामने आई ऐसी घटना ने आसपास की हाईराइज सोसायटियों के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। घटनाओं ने जहां हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं युवाओं में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने आई हैं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रथम सिंह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा। घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

1 thought on “महागुनपुरम सोसाइटी में दसवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, मृतक की हुई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!