बड़ी खबर: मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद BSP से OUT
Image source: Ai
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिया है। तीन सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने के बाद अब आकाश की BSP में राजनीतिक पारी पर फिलहाल विराम लग गया है।
मायावती ने 10 प्वाइंट के बयान में आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ पर निजी और पारिवारिक स्वार्थ को पार्टी व बहुजन आंदोलन से ऊपर रखने का आरोप लगाया।
ससुर ने लिया संन्यास, फिर भी नहीं पिघलीं मायावती
अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के फैसले को मायावती ने “देर आए, दुरुस्त आए” बताया, लेकिन सवाल उठाया कि यह फैसला पहले क्यों नहीं लिया गया। मायावती के मुताबिक, इससे पार्टी और आकाश आनंद को लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।
आकाश पर रिश्तों को पार्टी से ऊपर रखने का आरोप
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद ने उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट को भी रिपोस्ट नहीं किया, जिसमें अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास का जिक्र था। उन्होंने इसे आकाश के “पार्टी हित से ज्यादा पारिवारिक मोह” के तौर पर देखा।
मायावती का सीधा सवाल है कि-
जब पार्टी और रिश्तों के बीच चुनाव की स्थिति आए तो आकाश किसके साथ खड़े होंगे ?
अब आकाश BSP से पूरी तरह आजाद
मायावती ने स्पष्ट किया कि जिस तरह 3 सितंबर को आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था, उसी तरह अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।
यूपी चुनाव से ठीक पहले मायावती का यह फैसला BSP की अंदरूनी राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
