November 5, 2026
[t4b-ticker]

शिव मंदिर धर्मार्थ औषधालय में 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प

0
SH

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स और ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन, गाजियाबाद के सहयोग से आयोजन

बीपी-शुगर से लेकर ईसीजी और फेफड़ों की जांच तक की सुविधा

NEWS1UP

हेल्थ डेस्क 

गाजियाबाद। भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य की अनदेखी भारी पड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के लोगों के लिए 20 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराने के साथ जनरल फिजिशियन से चिकित्सकीय परामर्श भी मिलेगा।

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली और ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित यह शिविर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, धर्मार्थ औषधालय, सेकंड सी, ई, एफ में लगाया जाएगा।

प्रतीकात्मक इमेज

एक ही शिविर में कई जरूरी जांच

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमआई की जांच नि:शुल्क की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार ईसीजी, फेफड़ों की जांच (पीएफटी), बॉडी फैट, नर्वस सिस्टम और थायरॉइड से संबंधित जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आयोजकों के मुताबिक, ईसीजी डॉक्टर की सलाह के आधार पर किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों को चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी।

स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नियमित स्वास्थ्य जांच से शरीर में पनप रही कई समस्याओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में यह शिविर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो लंबे समय से अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed