November 5, 2026
[t4b-ticker]

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत!

0
SSK

NEWS1UP

संवाददाता

हरिद्वार। देशभर में चर्चित रहे नोएडा निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोली का शव सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ समय से हरिद्वार में चला रहा था चाय का खोखा

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कोली कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और किराए पर चाय की दुकान चलाता था। सप्त ऋषि पुलिस चौकी को दुकान में फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में की।

सुसाइड नोट नहीं मिला, हर एंगल से जांच

शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक दुकान से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। स्वजन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

2025 में सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अंतिम राहत

निठारी कांड से जुड़े मामलों में सुरेंद्र कोली को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ 12 मामलों में बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम लंबित मामले में भी कोली की दोषसिद्धि निरस्त कर उसे बरी कर दिया और तत्काल रिहाई का आदेश दिया था, यदि किसी अन्य मामले में उसकी आवश्यकता न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed