11 हारसिंगार में पति की यादें, भंडारे से सेवा: रश्मि चौधरी की अनूठी श्रद्धांजलि
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में शुक्रवार को स्वर्गीय अशोक चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी पत्नी रश्मि चौधरी ने महिला मित्रों के साथ सेंट्रल पार्क और बाउंड्री वॉल पर 11 हारसिंगार (पारिजात) के पौधे रोपे।

रश्मि चौधरी ने कहा कि इन पौधों के रूप में उनके पति की यादें हमेशा हरी-भरी रहेंगी। पौधारोपण के बाद सोसायटी के मुख्य गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी-सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अनुजा बंसल, डॉ. अंशिका चौधरी, प्रीति चौधरी, पूजा चौटानी, नीरू गर्ग, विशाल बिग, चौधरी महिपाल सिंह, दयानंद बंसल, राहुल त्यागी, राजेश गर्ग और गौरव बंसल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने अशोक चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शाम 7 बजे राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन प्रसादम का आयोजन किया जाएगा।
