November 5, 2026
[t4b-ticker]

20 सितंबर को गुलमोहर ग्रीन्स की दोहरी परीक्षा!

0
GGM

हाईकोर्ट के एडवोकेट कमिश्नर करेंगे कथित अवैध निर्माण की मौके पर जांच

इसी दिन नई एओए के लिए मतदान

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी में 20 सितंबर बेहद अहम होने जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर संजय कुमार ओम और प्रखर कुमार श्रीवास्तव कथित अवैध निर्माण की 19 और 20 सितंबर को मौके पर जांच करेंगे और 20 को ही निवासी नई एओए कार्यकारिणी चुनेंगे। सोसाइटी में चुनाव लगभग 11 महीनों से लंबित बताया जा रहा है। 

गुलमोहर ग्रीन्स तब सुर्खियों में आई, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के पजेशन देने के मामले की सुनवाई के दौरान वर्ष 2012 से अब तक सभी GDA उपाध्यक्षों का ब्यौरा तलब किया। अब कमिश्नरों का मौके पर निरीक्षण इस मामले में अहम पड़ाव माना जा रहा है। हालांकि, निर्माण वैध है या अवैध, इसका अंतिम निर्धारण अदालत की कार्यवाही के बाद ही होगा।

प्रतीकात्मक इमेज

एओए चुनाव में सीधा मुकाबला

नामित चुनाव अधिकारी एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 20 सितंबर को एओए चुनाव होंगे। मुकाबला टीम गुलमोहर और प्रगति पथ टीम के बीच है।

टीम गुलमोहर से ग्रुप कैप्टन विजय वीर सिंह राणा (रिटा.), कर्नल डी.एस. बिष्ट (रिटा.), सुभाष कौशिक, सूर्यमान प्रसाद यादव, डॉ. राजीव अधाना, अवधेश प्रसाद त्रिपाठी, ग्रुप कैप्टन अजय प्रताप (रिटा.), राकेश रमन, संजीव सक्सेना और शोभित सिंह मैदान में हैं।

प्रगति पथ टीम की ओर से अतुल कुमार जैन, नरेंद्र सिंह, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. राजकुमार, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, दीप्ति भारद्वाज, ब्रज भूषण चौधरी, त्रिलोक कुमार, डॉ. कंवर पाल सिंह और संजय चौहान ने दावेदारी पेश की है।

20 सितंबर का निरीक्षण, 30 सितंबर को अगली सुनवाई

एओए चुनाव का परिणाम 20 सितंबर की देर रात तक सामने आ जाएगा। दूसरी ओर कथित अवैध निर्माण के मामले में एडवोकेट कमिश्नरों के निरीक्षण के बाद उनकी रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को प्रस्तावित है।

इस तरह गुलमोहर ग्रीन्स में 20 सितंबर को मतपेटी के जरिए नई एओए की तस्वीर साफ होगी, जबकि अदालत की निगरानी में हुई मौके की जांच 30 सितंबर की सुनवाई के लिए महत्वपूर्ण आधार बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed