September 20, 2026
[t4b-ticker]

गुलमोहर ग्रीन्स विवाद : कोर्ट कमिश्नरों ने संभाला मोर्चा, GDA की मौजूदगी में दर्ज हुए बयान

0
IMG-20260919-WA0050

गुलमोहर ग्रीन्स विवाद : कोर्ट कमिश्नरों ने संभाला मोर्चा, GDA की मौजूदगी में दर्ज हुए बया

गाजियाबाद। गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी विवाद में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। माननीय न्यायालय द्वारा नियुक्त दो कोर्ट कमिश्नरों *संजय कुमार ओम और प्रखर कुमार श्रीवास्तव* ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की टीम के साथ सोसाइटी का गहन निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार, कमिश्नरों ने मौके पर एओए, आम निवासियों और बिल्डर पक्ष से अलग-अलग विस्तार से पूछताछ की और उनके बयान कलमबद्ध किए।

जांच का फोकस रहा

निर्माण कब शुरू है, निर्माण गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं में खामियां और बिल्डिंग सेफ्टी मानक। GDA की तकनीकी टीम ने निरीक्षण के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

*रविवार को फिर होगी जांच*

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अभी जारी रहेगी। कोर्ट कमिश्नर टीम रविवार को दोबारा सोसाइटी पहुंचेगी और शेष शिकायतों व दस्तावेजों का री-वेरिफिकेशन करेगी।

जांच पूरी होने के बाद कमिश्नर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सीधे न्यायालय में पेश करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली कानूनी दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!