November 5, 2026
[t4b-ticker]

स्कार्डी ग्रीन्स AOA: राजकुमार शर्मा को फिर अध्यक्ष तो विभोर सारस्वत को सचिव की कमान

0
SS

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने शर्मा, नई टीम ने ली शपथ

अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित स्कार्डी ग्रीन्स सोसाइटी में निवासियों ने एक बार फिर राजकुमार शर्मा पर भरोसा जताया है। शर्मा लगातार दूसरी बार सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को क्लब हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित बोर्ड ने पदभार संभाला।

चुनाव समिति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। राजकुमार शर्मा ने अध्यक्ष, सिद्धेश्वरी सिंह ने उपाध्यक्ष तथा विभोर सारस्वत ने सचिव और शिवकुमार ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं श्रीभगवान शर्मा, गौरव सिंह, अमन ढींगरा, अतिन कुमार अग्रवाल, संदीप कुमार और प्रवीण नागर ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

पिछले कार्यकाल के काम गिनाए, अब सुरक्षा की बारी

दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्कार्डी ग्रीन्स, गोल्फ लिंक्स टाउनशिप में पहले ही बेहतर सोसाइटी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। अब उनका लक्ष्य इसे गाजियाबाद की श्रेष्ठ सोसाइटियों में शामिल करना है।

शर्मा के मुताबिक,

पिछले कार्यकाल में नियमानुसार बिल्डर से सोसाइटी के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए और बिल्डर के दायित्वों को पूरा कराया गया।

अब नए कार्यकाल में सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना प्रमुख एजेंडा होगा।

चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में संभाली जिम्मेदारी

समारोह में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऐश्वर्य अग्रवाल, उप मुख्य चुनाव अधिकारी मधुर प्रकाश गर्ग, मीरा जायसवाल, चुनाव अधिकारी डॉ. देवेंद्र देव भारद्वाज और प्रशांत माथुर मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीत मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई टीम के सामने कई जिम्मेदारियां

 

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अब निवासियों की निगाहें नई टीम के कामकाज पर रहेंगी। बिल्डर से संबंधित औपचारिकताओं और दायित्वों को पूरा कराने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, सोसाइटी की व्यवस्थाओं में सुधार करना और निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नई टीम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed