गुलमोहर ग्रीन्स में नई AOA! विजय वीर सिंह राणा अध्यक्ष और कर्नल डी.एस. बिष्ट बने सचिव
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी में एओए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन विजय वीर सिंह राणा को एओए का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं सेवानिवृत्त कर्नल डी.एस. बिष्ट को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुभाष कौशिक उपाध्यक्ष और डॉ. राजीव अधाना जॉइंट सेक्रेटरी होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में अवधेश प्रताप सिंह, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अजय प्रताप सिंह, राकेश रमन, संजीव सक्सेना और शोभित सिंह शामिल हैं।

नामित चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव
रविवार को नामित चुनाव अधिकारी एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की देखरेख में सोसाइटी का चुनाव संपन्न कराया गया। इसके बाद नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से पदों का वितरण किया गया।
हाईकोर्ट मामले से जुड़ी नई एओए की अहमियत
गुलमोहर ग्रीन्स के निर्माण, स्वीकृत नक्शे में बदलाव और कंप्लीशन सर्टिफिकेट से जुड़े मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है। नई एओए के कई सदस्य इस मामले में याचिकाकर्ता हैं, ऐसे में नई कार्यकारिणी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
निवासियों ने दी शुभकामनाएं
नई एओए के गठन पर सोसाइटी के निवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। निवासियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी बिल्डर और जीडीए से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी तथा सोसाइटी के हितों और निवासियों के अधिकारों के लिए प्रभावी तरीके से आवाज उठाएगी।
