November 5, 2026
[t4b-ticker]

सहारनपुर स्नातक सीट पर दिनेश गोयल का दबदबा बरकरार, लगातार दूसरी बार बने MLC

0
F1

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सहारनपुर स्नातक सीट पर जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रमेन्द्र भाटी को 12 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है।

दिनेश गोयल की इस जीत को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधान परिषद में अपनी जगह बरकरार रखी है। उनकी जीत की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दिनेश गोयल को बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।

लगातार दूसरी जीत के साथ दिनेश गोयल ने सहारनपुर स्नातक सीट पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत होने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed