Latest

दिल्ली एनसीआर में एक्टिव वाहन चोर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

0
0
0

पहले बाइक चोरी करते फिर उसी से वारदात को देते थे अंजाम, पहले भी जा चुके जेल

NEWS 1 UP

नोएडा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये पांचों अंतरराज्ययीय वाहन, मोबाइल और चेन स्नेचर है। इन लोगों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। गैंग के तीन साथी नोएडा के सेक्टर-20, 24 और थाना सेक्टर-58 से पहले भी जेल जा चुके है। इनकी पहचान पिन्टू उर्फ नेवला, आफताफ अली पुत्र शमशाद अली, सौरभ कटारिया, कृष्णा उर्फ चौगा, संजीव उर्फ मोटा हुई है।

ये पांचों ही मिलकर गैंग को आपरेट कर रहे थे। नेवला इनका सरगना है। इसमें कृष्णा ही 12वीं पास है। इस गैग ने दिल्ली एनसीआर में कई वारदात को अंजाम दिया। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। इनकी निशानदेही पर 07 बाइक, 09 मोबइल फोन बरामद किए गए।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि ये लोग पहले रेकी करते है। इसके बाद बाइक चोरी करते है। एक बाइक से एक से दो घटनाएं करते हे। इसके बाद बाइक बदल देते थे। ताकि पुलिस की रडार में न आए। साथ ही शक न हो कि ये वारदात एक ही गैंग के जरिए की जा रही है। अब तक बरामद की गई सात बाइकों का प्रयोग इन लोगों ने चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूट में की है। लूटे गए सामान को दिल्ली और अन्य स्थानों पर बेच देते थे। इससे मिले पैसों का प्रयोग मौज मस्ती के लिए करते थे।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि एक बाइक आर-15 अशोक विहार दिल्ली से चोरी की है। साथ ही एक आई फोन को लगभग दो महीने पहले फोर्टिस अस्पताल के पास से छीना था। ये दोनों मामले थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। अन्य बरामद किए गए मोबाइल गाजियाबाद, दिल्ली नोएडा से चोरी की गए थे। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।

अपराध जगत में कमाना चाहते थे नाम
ये पांचों अपराध जगत में नाम कमाना चाहते थे। इसलिए नामों को बदलकर रखा गया। गैंग का सरगना का नाम पिंटू है। लेकिन अपराध जगत में उसका नाम नेवला था। इसी तरह कृष्णा ने अपना नाम चौगा रखा और संजीव ने मोटा।

नशा करने के लिए  करते थे वारदात
ये पांचो नशो के आदी है। नशा करने के लिए और नशे के बाद सभी वारदत को अंजाम देते थे। बाइक और मोबाइल राह चलते लोगों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। जो पैसा मिलता था उसे आपस में बाट लेते थे। इन गैंग के तीन लोग पहले भी जेल जा चुके है।  जमानत पर बाहर आने के बाद इन लोगों ने दोबारा से वारदात करना शुरू किया था।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!