सीएम योगी की गरज: अपराधी और माफिया किसी के सगे नहीं, ऐसे लोगों का होना चाहिए सामाजिक बहिष्कार!

0

NEWS1UP

संवाददाता

मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतिहारी जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता अब लालटेन की धुंधली रोशनी में अपराध नहीं होने देगी।

सीएम योगी ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कहा, “पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है कि अब बिहार विकास और सुरक्षा के रास्ते पर बढ़ चला है। बिहार में नए शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं, निवेश आ रहा है, क्योंकि निवेश की पहली शर्त सुरक्षा है। अगर अपराधी जीतेंगे तो निवेश भाग जाएगा और सुरक्षा दांव पर लग जाएगी।”

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर की गई सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा-

“हमने यूपी में बुलडोजर खड़ा कर रखा है जो माफियाओं की छाती पर धड़धड़ाकर चलता है मोदी जी ने कहा है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ दी जाएगी। जो भारत का विरोध करेगा, उसका टिकट यमराज के पास पक्का है।”

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “जिन्होंने आरजेडी की अराजकता नहीं देखी, वो अपने माता-पिता से पूछें कि उस शासन में बिहार में कैसे नरसंहार और अपहरण होते थे। केवल आरजेडी का परिवार सुरक्षित था, पूरा बिहार असुरक्षित। हमें ऐसे माफिया और अपराधियों को नहीं चुनना है जो जंगलराज लाएं। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ प्रत्याशियों पर दर्जनों आपराधिक मामले हैं। “उत्तर प्रदेश में ऐसे लोग चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते, लेकिन बिहार में आज भी अपराधी चुनाव मैदान में हैं। जनता को तय करना है कि वो विकास चाहती है या अपराध का युग वापस।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!