गोवा क्लब त्रासदी में 25 की मौत, दिल्ली के एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल!

0

सिलेंडर ब्लास्ट नहीं, फायरवर्क्स बनी वजह

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मृतकों में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन सदस्य, रोज जोशी, अनीता जोशी और कमला जोशी शामिल हैं। इन सभी की पहचान इनकी एक रिलेटिव भावना जोशी ने की है। जबकि एक दिल्ली के ही विनोद कुमार ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है। हालांकि, वे दिल्ली के किस इलाके के थे, यह जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने NCR में चिंता और दुख की स्थिति पैदा कर दी है। सूत्र बताते हैं कि परिवार गोवा में छुट्टियां मनाने आया था और घटना के समय क्लब में मौजूद था।

आग कैसे लगी ? दो मौतें जलने से, बाकी दम घुटने से

शुरुआत में आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई गई थी, लेकिन पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि  केवल दो लोग ही जलने से मरे, जबकि बाकी 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग क्लब के ऊपरी फ्लोर पर इलेक्ट्रिकल फायरवर्क्स या फायरक्रैकर गन चलाने के दौरान भड़की। कुछ ही मिनटों में धुआं तेज़ी से नीचे के बेसमेंट और किचन में फैल गया। क्लब में निकास का केवल एक ही रास्ता था, जिससे नीचे फंसे लोगों के पास बचाव का कोई मौका नहीं बचा।

 उत्तराखंड के शेफ की भी दर्दनाक मौत

क्लब के तंदूर शेफ संदीप नेगी, जो मूल रूप से उत्तराखंड के थे, हादसे के समय किचन में मौजूद थे। दम घुटने के कारण उनकी बॉडी इतनी फूल गई थी कि पहचानना मुश्किल हो रहा था। यह दृश्य देखकर बचावकर्मियों तक का दिल दहल गया।

 चार मैनेजर गिरफ्तार, क्लब मालिक पर भी FIR

पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए क्लब के चार मैनेजर, राजीव मोदक, राजीव सिंघानिया, विवेक सिंह और प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा पर भी FIR हुई है, जबकि परमिट देने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में सरकारी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 राज्य सरकार सख्त: अन्य क्लब भी सील

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए तत्काल मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी और सुरक्षा मानकों की व्यापक SOP तैयार करने का निर्देश दिया है। आग की गंभीरता और सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनज़र, एहतियात के तौर पर रोमियो लेन समूह के अन्य क्लबों को भी सील कर दिया गया है।

 

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने NCR में चिंता और दुख की स्थिति पैदा कर दी है। सूत्र बताते हैं कि परिवार गोवा में छुट्टियां मनाने आया था और घटना के समय क्लब में मौजूद था।  रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!