नशामुक्त गाजियाबाद अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार!

0

6.5 किलो से अधिक अवैध गांजा व नकदी बरामद

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। नशामुक्त गाजियाबाद अभियान के अंतर्गत क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसीपी प्रियश्री पाल के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 626 ग्राम अवैध गांजा और करीब 3,850 रुपये नक बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि पुत्र राकेश (निवासी लाल क्वार्टर, क्रॉसिंग रिपब्लिक) के पास से 2.36 किलो गांजा1,050 रुपये नकद मिले हैं। वहीं मोहम्मद अदनान उर्फ राजा (निवासी यमुना विहार, दिल्ली) और रजनी पत्नी फुरकान (निवासी लाल क्वार्टर, क्रॉसिंग रिपब्लिक) के कब्जे से 3 किलो से अधिक गांजा2,800 रुपये नकद बरामद किए गए।

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!