रामा हाइट्स सोसाइटी में गणतंत्र दिवस के अवसर हुआ एओए कार्यालय का उद्घाटन!
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामा हाइट्स सोसाइटी में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA)के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। सोसाइटी के मुख्य द्वार पर सीनियर सिटीजन ओमप्रकाश ने फीता काटकर नया कार्यालय एओए को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक एम के मित्तल और श्यामवीर सिंह ने विशिष्ट भूमिका निभायी।

एओए के नए कार्यालय खुलने पर सोसाइटी निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोसाइटी सम्बन्धी समस्याओं एवं सुझावों को एओए पदाधिकारियों तक पंहुचाना अब उनके लिए आसान होगा। एओए कार्यालय उद्घाटन के बाद सोसाइटी परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ समस्त वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर एओए टीम के राघवेंद्र राय, हेमंत त्यागी, प्रदीप नागर, नेहा शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, जतिन गोस्वामी एवं ए. के. सिंह के आलावा जे. एस. मलिक, नरेंद्र बिष्ट, आशीष सिंह, देवेंद्र सिंह मेहता, वी. के. सिंह, देवेंद्र पंत, प्रदीप नागर, हेमंत त्यागी, अरविंद राजपूत, कमलेश वर्मा, आकाश, लोकेंद्र सिंह, अनिल बेलवाल, संजय तिवारी, गोपाल शर्मा,रीता रानी राजपूत, विक्रांत राजपूत, मोनिका राजपूत, पूनम राय, किरण राय, शिखा राय, देवांश राय, सौरव पंत, ए. के. मित्तल, गौरव पंत, अभिषेक कुमार, जितेंद्र के. श्रीवास्तव, एस. वी. सिंह, शांति देवी, ओम प्रकाश, मदन मोहन, अनीता गोस्वामी, गंगा मेहता सहित अनेक महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
