लैंडक्राफ्ट सोसाइटी चुनाव में ‘टीम अथीवा’ का क्लीन स्वीप !
एओए चुनाव में शीर्ष 6 सीटों पर कब्ज़ा
NEWS1UP
एओए/आरडब्लूए डेस्क
गाजियाबाद। लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में हुए एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव में टीम अथीवा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चुनावी मैदान में क्लीन स्वीप कर दिया। टीम के सभी छह उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल जीत हासिल की बल्कि वोट प्रतिशत में भी शीर्ष छह स्थानों पर कब्ज़ा जमाकर विरोधी खेमे को पीछे छोड़ दिया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही सोसाइटी परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और इसे सोसाइटी की नई शुरुआत बताया।

सर्वाधिक मत पाने वाले उम्मीदवार
दिव्या गर्ग – 547.381% (पहला स्थान)
वत्सला भारद्वाज – 539.827% (दूसरा स्थान)
प्रभात चौधरी – 534.626% (तीसरा स्थान)
प्रशांत शर्मा – 531.238% (चौथा स्थान)
अनुज शर्मा – 518.976% (पाँचवाँ स्थान)
नरेंद्र कुमार शर्मा – 483.491% (छठा स्थान)
अन्य उम्मीदवारों का प्रदर्शन
राहुल कुमार अग्रवाल – 451.262%
अमित चौबे – 434.434%
महेश चंद जोशी – 429.844%
अवनेश कुमार त्यागी – 428.457%
823 में से 477 निवासियों ने डाले वोट
चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य एस. के. भटनागर ने बताया कि कुल 823 मतदाताओं में से 477 निवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके अनुसार चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
समिति ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नया एओए बोर्ड सोसाइटी के हित में कार्य करेगा और लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान करेगा।
अब बिल्डर से करोड़ों का IFMS वसूलना बड़ी चुनौती
सोसाइटी में लंबे समय से लंबित प्रमुख मुद्दों में बिल्डर पर बकाया आईएफएमएस (IFMS) के करोड़ों रुपये की वसूली सबसे अहम माना जा रहा है। निवासियों को उम्मीद है कि नई टीम इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी और सोसाइटी के विकास से जुड़े रुके हुए कार्यों को गति देगी।
