November 5, 2026
[t4b-ticker]

विधायक कॉलोनी में गूंजा “जय माता दी”

0
fff

भव्य जागरण ने बांधा श्रद्धा का समां

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। शहर के पॉश इलाके इंदिरापुरम स्थित विधायक कॉलोनी में शनिवार रात भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कॉलोनी में  माता रानी का भव्य जागरण बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन सौरभ त्यागी के नेतृत्व में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सहयोग से किया गया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों पर झूमते हुए भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

भक्ति में डूबा माहौल, देर रात तक चला कार्यक्रम

जागरण के दौरान भजन-कीर्तन की ऐसी श्रृंखला चली कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सजी-धजी भव्य सजावट और आकर्षक मंच ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

प्रशासन का सराहनीय सहयोग

कार्यक्रम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी अहम रही। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के चलते आयोजन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुपम शुक्ला, मनोज, धर्मेंद्र, शील सुंदर, आकाश, नंदकिशोर, मंजूषा और वंदना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *