[t4b-ticker]

डिप्टी रजिस्ट्रार ने नामित चुनाव अधिकारी को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश !

0
FF

एसजी ग्रैंड सोसाइटी AOA चुनाव पर सख्ती

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसाइटी एसजी ग्रैंड में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में आ गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार द्वारा नामित चुनाव अधिकारी को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लंबित चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से नियमों के तहत पूर्ण कराया जाए।

प्राप्त दस्तावेज के अनुसार, 30 जनवरी  के आदेश का हवाला देते हुए बताया गया है कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा 25(2) के अंतर्गत चुनाव कराने हेतु जिला उद्यान अधिकारी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था, लेकिन अब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

पत्र में निर्देशित किया गया है कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट 2010 एवं आदर्श उपविधि 2011 के प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएं, ताकि एसोसिएशन का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

प्रशासन की चेतावनी

डिप्टी रजिस्ट्रार ने साफ संकेत दिए हैं कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया कानूनी ढांचे में रहकर जल्द से जल्द पूरी हो। उनके द्वारा इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी भेजी गई है, जिससे मामले की निगरानी उच्च स्तर पर की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!