[t4b-ticker]

मुरादनगर में ‘101 पियाऊ अभियान’ की शुरुआत, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत

0
V

NEWS1UP

संवाददाता

मुरादनगर। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए विश्वनाथ सनातन संघ (VSS) द्वारा ग्राम ऊखलारसी में “101 पियाऊ अभियान” का सफल शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में राहगीरों और आमजन को निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराना है, ताकि गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सके।

संघ के अध्यक्ष अनन्त सनातनी ने बताया कि संस्था का लक्ष्य मुरादनगर क्षेत्र में कुल 101 स्थानों पर पियाऊ स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि-

 “गर्मी के मौसम में पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक ठंडा और स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके।”

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिनमें रोहित, अनमोल, हर्ष, विनय, कार्तिक, राजकुमार और बिट्टू  प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जरूरतमंदों को सीधी राहत पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!