[t4b-ticker]

वेव सिटी पहुंचे राकेश टिकैत: किसानों की ज़मीन छीनी तो होगा बड़ा आंदोलन

0
RAKESH TIKAIT

20 से 26 जुलाई के बीच बड़े किसान आंदोलन की चर्चा,

बिल्डर से किसानों की जमीन वापस लेने का एलान

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को वेव सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने काजीपुरा गांव स्थित खसरा संख्या 151 और 158 का मौके पर निरीक्षण किया। किसानों का दावा है कि यही वे विवादित भूमि है, जिस पर वेव सिटी बिल्डर द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। किसानों ने इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मिलीभगत के आरोप लगाए।

 

निरीक्षण के दौरान किसानों की ओर से विवादित करीब तीन बीघा भूमि को बिल्डर के कब्जे से वापस लेने का एलान किया गया। सूत्रों के अनुसार, यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 20 से 26 जुलाई के बीच वेव सिटी में बड़े किसान आंदोलन की शुरुआत हो सकती है।

किसानों की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: टिकैत

निरीक्षण के बाद राकेश टिकैत काजीपुरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान टिकैत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि-

“यदि किसानों की जमीन छीनी गई तो बड़ा आंदोलन होगा। किसानों की जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हाल में उनकी जमीन वापस दिलाई जाएगी।”

इस मौके पर किसान गुड्डू चौधरी, आनंद चौधरी, छोटू चौधरी, रिंकू चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!