RNEX: देविका स्काइपर में 45 मीटर सड़क पर बवाल, ट्रैक्टर के आगे डटे निवासी
राजनगर एक्सटेंशन में सड़क मरम्मत को लेकर हंगामा, महिलाएं-बच्चे भी विरोध में उतरे, मास्टर प्लान पर उठे सवाल
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काइपर सोसाइटी के बाहर बुधवार सुबह सड़क को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सड़क की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।






Corrupt Government Corrupt Bureaucracy