मोबाइल पर आया इमरजेंसी अलर्ट, अगले 3 घंटे बेहद अहम: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

1

NEWS1UP

डेस्क

गाजियाबाद/एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट पहुंचा है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बिजली चमकने, तेज आंधी-तूफान, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

अलर्ट में बताया गया है कि हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ स्थानों पर बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

क्या करें, क्या न करें ?

खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें

पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें

खुले मैदानों और छतों पर जाने से बचें

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज हवा में सफर टालें

बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

1 thought on “मोबाइल पर आया इमरजेंसी अलर्ट, अगले 3 घंटे बेहद अहम: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!