लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा। इससे पहले यह छुट्टी 27 मई को घोषित की गई थी।
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश प्रारंभिक रूप से 27 मई तय किया गया था, लेकिन इस्लामी कैलेंडर और चांद दिखने की संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है।
नई अधिसूचना के अनुसार 28 मई को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और विभिन्न सरकारी विभाग बंद रहेंगे। सरकार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को संशोधित अवकाश आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
बकरीद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। छुट्टी की तारीख बदलने के बाद अब आम लोगों और सरकारी संस्थानों को अपने कार्यक्रम उसी अनुसार तय करने होंगे।
❤️❤️
❤️ जय श्री राम❤️