[t4b-ticker]

बालमुकंद रेजिडेंसी में सत्ता परिवर्तन! पूरी पुरानी टीम साफ, नई टीम की धमाकेदार जीत

0
FF

प्रशासन की सख्ती के बीच शांतिपूर्ण चुनाव

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। लंबी खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप और प्रशासनिक दखल के बाद आखिरकार बालमुकंद रेजिडेंसी में AOA चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। जिला प्रशासन की सख्ती और अंतिम चेतावनी के बाद पूरी चुनाव प्रक्रिया तय समय में पूरी कराई गई, जिससे लंबे समय से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया।

चुनाव परिणामों में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पिछली टीम पूरी तरह पराजित हो गई, जबकि नई टीम ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज कर सोसाइटी की कमान अपने हाथ में ले ली। चुनाव संपन्न कराने में नामित चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा (जिला मलेरिया अधिकारी) की भूमिका अहम रही। उनकी निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से पूरी हुई, जिसके लिए निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

चुनाव परिणामों की घोषणा करते नामित चुनाव अधिकारी

नई टीम में ये सदस्य हुए निर्वाचित

रोहित दीक्षित, मोहित वशिष्ठ, राजेश कुमार गुप्ता, विकास शर्मा, अनुभव शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, शोभित मित्तल, कोमल और रोहित गुप्ता ने जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया को पटरी पर लाने में विपक्षी गुट की सक्रियता भी महत्वपूर्ण रही। रोहित दीक्षित, अशोक चौधरी, अखिल गोयल, शरद कुमार गर्ग और शोभित मित्तल सहित कई सदस्य शुरुआत से ही चुनाव कराने की मांग को लेकर मजबूती से डटे रहे, जिसके चलते प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रशासन की सख्ती से बनी व्यवस्था

मतदान के दौरान प्रशासन की सक्रिय निगरानी के चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। निवासियों ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि नई टीम सोसाइटी के विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!