ऑफिसर सिटी-2 में चुनावी प्रक्रिया तेज, चुनाव अधिकारी को अंतिम मतदाता सूची सौंपी गई

0
0
0

19 अप्रैल को होगा मतदान

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को सोसाइटी के कालातीत अध्यक्ष गौरव सोनी और सचिव सुशील कुमार त्यागी ने नामित चुनाव अधिकारी राजेश कुमार तेवतिया को अंतिम मतदाता सूची और मेंटीनेंस बकाया सूची उनके कार्यालय जाकर सौंप दी।

सौंपी गई मतदाता सूची के अनुसार सोसाइटी में कुल 365 मतदाता हैं। खास बात यह है कि सूची में मॉडल बायलॉज़ के अनुसार केवल फर्स्ट ओनर को ही मतदाता के रूप में शामिल किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दोनों सूचियां शुक्रवार शाम तक ही सोसाइटी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएंगी। साथ ही शनिवार से नामांकन फॉर्म का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सोसाइटी में नए एओए बोर्ड के गठन के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है, जबकि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!