मजदूर झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए सेवा भारती ने शुरू किया ‘बाल संस्कार केंद्र’

0
0
0

NEWS1UP

एजुकेशन डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित मजदूर झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा ‘बाल संस्कार केंद्र’ की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का उद्देश्य उन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है, जो लगातार स्थान परिवर्तन के कारण स्कूल नहीं जा पाते।

बस्ती में रहने वाले करीब 20 से 25 बच्चों को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से बेसिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और कला से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्र का संचालन प्रतिभा शर्मा द्वारा किया जाएगा, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भी शिक्षा देंगी। इस दौरान सभी बच्चों को किताबें और आवश्यक पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर सेवा भारती महानगर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सेवा भारती विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा भसीन, एक्टिव ग्रीन संस्था की अध्यक्ष निधि विश्वकर्मा और ज्योति बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!