नोएडा श्रमिक हिंसक केस में बड़ा एक्शन, दो आरोपियों पर NSA लागू

0

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक सत्यम वर्मा और आकृति नामक दोनों आरोपी मजदूर बिगुल दस्ता से जुड़े हुए हैं और प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने में उनकी भूमिका सामने आई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने, अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में अलग-अलग थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच एजेंसियों को सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य माध्यमों से ऐसे इनपुट मिले, जिनके आधार पर दोनों पर NSA के तहत कार्रवाई की गई।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि जिले में अशांति फैलाने या हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी।

उधर, श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने नोएडा और गाजियाबाद के मजदूरों के लिए अंतरिम न्यूनतम वेतन में करीब 21 फीसदी तक वृद्धि की घोषणा भी की थी। नई दरों के अनुसार अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। यह संशोधित दरें 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!