[t4b-ticker]

बकाया बिल पर महागुनपुरम की बिजली कटी, 15 लाख जमा होने पर हुई बहाल

0
M

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसाइटी की बिजली शनिवार सुबह विद्युत विभाग ने बकाया बिल जमा न होने के कारण काट दी। विभाग की यह कार्रवाई मेंटिनेंस कंपनी सीएसके इंटीग्रेटेड सर्विसेज द्वारा लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने पर की गई।

पवन कुमार गोयल, मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता पवन कुमार गोयल के अनुसार सोसाइटी पर करीब 35 लाख रुपये का बकाया था। कई नोटिस और चेतावनी जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर सुबह करीब 8 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

हालांकि कार्रवाई के लगभग दो घंटे बाद सीएसके कंपनी ने 15 लाख रुपये की आंशिक राशि जमा कर दी और शेष भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।

बिजली कटौती की जानकारी मिलने पर निवासियों में आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान सोसाइटी में बिजली आपूर्ति जनरेटर के माध्यम से जारी रखी गई। उल्लेखनीय है कि निवासी लंबे समय से मेंटिनेंस कंपनी से बकाया बिजली बिल जमा कराने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर पूर्व में प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!