November 5, 2026
[t4b-ticker]

UP: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

0
FF

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बदले गए शीर्ष पुलिस अधिकारी

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

सबसे अहम बदलाव लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है, जहां IPS तरुण गाबा को नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक लखनऊ के पुलिस आयुक्त रहे IPS अमरेन्द्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह IPS पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह अब तक वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर कार्यरत थे। उनके स्थान पर IPS नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने IPS अशोक जैन को गोरखपुर जोन के एडीजी पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया है। वहीं IPS राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। IPS भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, IPS आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव (गृह), IPS मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, IPS विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, IPS धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, तथा IPS जोगेन्द्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही IPS अनूप कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) तथा IPS आनंद कुमार को लोक शिकायत शाखा में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed