November 5, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद RWA फेडरेशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, शहर की सभी RWA को एकजुट करने का संकल्प

0
RF

 हाउस टैक्स सहित जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान

 

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारी एवं जीएसटी अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी ने 15 नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान गौरव बंसल को फेडरेशन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने का प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया।

शंखनाद और दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ, जबकि संचालन एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने किया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन आर.के. गर्ग ने कहा कि फेडरेशन को मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय संगठन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद की सभी RWA को एक मंच पर लाकर हाउस टैक्स, नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली एवं जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

शपथ लेने वालों में आर.के. गर्ग (चेयरमैन), देवव्रत चौधरी (को-चेयरमैन), राजीव अग्रवाल (वाइस चेयरमैन-सिटी जोन), के.एल. मल्होत्रा (वाइस चेयरमैन-वसुंधरा), विनय गुप्ता (जनरल सेक्रेटरी-ऑर्गेनाइजेशन), प्रीतम लाल (जनरल सेक्रेटरी-प्रशासन), मुकेश मनोहर अग्रवाल (चीफ कोऑर्डिनेटर), धर्मेंद्र खंडेलवाल (पीआरओ), महेश चंद्र गौतम, राज कुमार त्यागी, जितेंद्र कुमार सिंघल सहित बी.सी. जोशी, वीरेंद्र पाल सिंह, कृष्णकांत शर्मा और आर.के. शर्मा शामिल रहे।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रमा त्यागी, कर्नल टी.पी. त्यागी, पी.सी. गुप्ता, विभिन्न RWA के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गाजियाबाद के आठों ब्लॉकों से आए सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के अंत में फेडरेशन ने शहर की सभी RWA के बीच समन्वय बढ़ाकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed