Classic Residency Badminton Championship 2026: अमन और प्रतीक ने जीते खिताब
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजीडेंसी सोसाइटी में रविवार को क्लासिक रेजीडेंसी बैडमिंटन चैम्पियशिप-2026 का आयोजन किया गया। CRAOA द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सोसायटी के 32 बच्चों ने दो आयु वर्गों में हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान बच्चों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता 10 से 12 वर्ष और 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की गई। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अमन त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि युवराज सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में प्रतीक विश्वकर्मा ने प्रथम तथा रियांश चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतिभागियों ने हार-जीत की चिंता किए बिना पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा।
समापन अवसर पर सोसायटी के AOA अध्यक्ष देशमणि शर्मा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं दोनों आयु वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को टॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डॉ. पंकज खोखर, जितिन आनंद, मनीष मल्होत्रा, नीरज सक्सेना, बृजेश सिंह, डॉ. क्रांति बोध, पवन चौरसिया एवं शुभम गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजन समिति ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सम्मान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के आयोजन से क्लासिक रेजीडेंसी में बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
