November 5, 2026
[t4b-ticker]

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

0
F

Ai image

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 28 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव की तैयारियों पर जोर दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने एडवाइजरी जारी कर आम लोगों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है।

कई जिलों में अलर्ट, किसानों को विशेष सलाह

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

किसानों से फसलों और कृषि उपज को सुरक्षित रखने के साथ पशुधन को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम के ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक बुलेटिन और सचेत ऐप पर जारी चेतावनियों पर नजर रखने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed