October 30, 2026
[t4b-ticker]

महागुन मायवुड्स सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत!

1
F

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दोनों सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव (11) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार को खाटू श्याम मंदिर जाना था। पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान बारिश से गीली बालकनी में फिसलने से यह हादसा होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए।

घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। 

हादसे के बाद सोसायटी में शोक का माहौल

एक ही परिवार के दो सदस्यों, पिता और मासूम बेटे की असमय मौत से महागुन मायवुड्स सोसायटी में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी परिस्थितियों की अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

1 thought on “महागुन मायवुड्स सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत!”

  1. GDA is an authority good for nothing. It’s Competent Authority issue an Order against the President and Secretary of Association of Apartment Owners Neelpadm 1 Sector 5 Vaishali Ghaziabad by providing interpretation of section 3 J (I) and (ii) of the UP Apartment Act No 16 of 2010 but failed to get it implemented. What is the authenticity of such order,?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!