October 28, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी! 18 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

1
F

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। मंगलवार को साइट-4 स्थित बनाना ट्री होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग ने देखते ही देखते गंभीर स्थिति पैदा कर दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल मोर्चा संभाला और बड़े बचाव अभियान के तहत होटल में मौजूद सभी 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही हरकत में आया दमकल विभाग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होटल में आग लगने की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए वैशाली फायर स्टेशन से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी भेजा गया।

पांचवीं मंजिल पर भड़की आग, 12 कमरों में मौजूद थे लोग

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पाया कि आग होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी थी और तेजी से ऊपर की ओर फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने तत्काल होटल के आंतरिक अग्निशमन सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए दो होज़ पाइपों की मदद से आग को आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया।

18 लोगों को सुरक्षित निकालकर टाला बड़ा हादसा

घटना के समय होटल के 12 कमरों में करीब 18 लोग मौजूद थे। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते चलाए गए बचाव अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

1 thought on “गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी! 18 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!