October 5, 2025
Latest

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड: एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

0
3
0

अभिषेक शर्मा टी-20 एशिया कप में 50 बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

 अब तक 31 चौके और 19 सिक्स लगा चुके हैं


NEWS1UP

DELHI। टीम इंडिया ने एशिया कप में जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल की। दुबई स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया।

सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 3 रन का टारगेट दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही बॉल पर तीन रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

भारतीय टीम अब लगातार 6 सुपर ओवर जीत चुकी है। टीम इंडिया दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है जो कभी टी-20 का टाईब्रेकर नहीं हारी है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा किसी एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अभिषेक एक टी-20 एशिया कप के हाईएस्ट स्कोरर

टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए। उनसे पहले 2022 में मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इसी साल विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज करते हुए 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाए थे।

अभिषेक ने छठी बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए छठी दफा 25 या उससे कम बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। भारत के लिए यह रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है।

अभिषेक ने रोहित-रिजवान की बराबरी की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 30 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। 2021 में मोहम्मद रिजवान ने लगातार 7 पारियों में 30+ रन बनाए। वहीं 2021-22 में रोहित शर्मा ने भी 7 पारियों 30+ रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 2025 में 7 पारियों में लगातार 30 या उससे अधिक रन बना चुके हैं।

अभिषेक ने पहली बार लगातार 3 पारियों में 50+ का स्कोर बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से लगातार तीन पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कुछ खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो बार यह कारनामा किया। इसके अलावा, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक बार यह मुकाम हासिल किया है।

अभिषेक शर्मा के एशिया कप में 300 रन पूरे एक टी-20 टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के नाम है। 2023 में सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 पारियों में 331 रन बनाए थे। विराट कोहली ने T20 विश्व कप 2014 में 6 पारियों में 319 रन बनाए, जबकि टी डिलशान ने T20 विश्व कप 2009 में 7 पारियों में 317 रन बनाए थे।

2022 में मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 पारियों में 316 रन बनाए। इसके अलावा, एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 309 रन बनाकर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!