31वीं मंज़िल से गिरी ‘आशियाना की चाह’: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से सनसनी!

0

इंदिरापुरम में फ्लैट देखने गए थे तीन लोग

50 मिनट बाद गिरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर

पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी

AI IMAGE

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गाज़ियाबाद। रविवार की रात इंदिरापुरम की ऊँचाई से एक ज़िंदगी नीचे आ गिरी  और साथ ही कई सवाल भी छोड़ गई। 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्याम त्रिपाठी की मौत साया गोल्ड एवेन्यू सोसाइटी की 31वीं मंज़िल से गिरने के बाद हो गई।

पुलिस के अनुसार, सत्याम रविवार रात अपने दोस्त कार्तिक सिंह और एक प्रॉपर्टी डील के साथ फ्लैट देखने पहुंचे थे। तीनों करीब 50 मिनट तक फ्लैट में मौजूद रहे। इसके बाद सत्याम नीचे गिर पड़े।

रात लगभग 9 बजे सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुँची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 एसीपी (इंदिरापुरम) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और घटना की जांच कई एंगल से की जा रही है। “यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या इसमें कोई अन्य कारण छिपा है,” उन्होंने कहा।

पुलिस के मुताबिक, सत्याम के मित्र कार्तिक सिंह ने ही सबसे पहले सूचना दी थी, जबकि प्रॉपर्टी डीलर से उनकी यह पहली मुलाकात थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। सोसाइटी के निवासियों में घटना के बाद चिंता और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!