1.5 करोड़ के फ्लैट की दीवार में पेंसिल से छेद! वायरल वीडियो ने खड़े किए बिल्डिंग क्वालिटी पर सवाल!!

0

NEWS1UP

नोएडा। शहर के एक अपार्टमेंट रेजिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने 1.5 करोड़ रुपये के फ्लैट की दीवार में लकड़ी की पेंसिल से छेद करता नजर आ रहा है। शख्स का दावा है कि “ड्रिल की जरूरत नहीं, पेंसिल से ही दीवार में छेद हो गया।”

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बिल्डिंग की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूज़र्स ने इसे “धोखा” बताया, तो वहीं कुछ ने कहा कि यह AAC ब्लॉक (Autoclaved Aerated Concrete) तकनीक का हिस्सा है, जो हल्की और भूकंप-रोधी दीवारों के लिए उपयोग होती है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी दीवारें non-load-bearing होती हैं और बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल मजबूती पर असर नहीं डालतीं। इसके बावजूद कई लोगों का कहना है कि इतने महंगे फ्लैट्स में “मजबूती की फीलिंग” होनी चाहिए।

फिलहाल वीडियो की ऑथेंटिसिटी और दीवार की असली क्वालिटी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने एक बड़ी बहस जरूर छेड़ दी है, क्या हमारे ‘प्रीमियम’ अपार्टमेंट्स वाकई उतने मजबूत हैं जितनी उनकी कीमतें बताती हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!