होली पर भारतीय रेलवे ने चलाईं नई स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों को बड़ी राहत!

0
4
0

त्योहार की भीड़ को देखते हुए 10 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

मार्च भर चलेगी अतिरिक्त सेवाएं

NEWS1UP

स्पेशल रिपोर्ट

होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने सैकड़ों स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

इसी कड़ी में यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए 10 नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और वे समय पर अपने परिवार के साथ होली मना सकेंगे।

जानिए प्रमुख ट्रेनों के रूट, तिथियां और समय…

 05506/05505 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–सहरसा होली स्पेशल

05506 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान कर 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में 05505 पूर्णिया कोर्ट–सहरसा स्पेशल 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलकर 18:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर ठहरेगी।

 03035/03036 डानकुनी–पटना–डानकुनी स्पेशल

03035 डानकुनी–पटना होली स्पेशल 27 फरवरी और 4 मार्च को रात 00:30 बजे डानकुनी से प्रस्थान कर 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 03036 पटना–डानकुनी स्पेशल इन्हीं तिथियों पर 16:15 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।

यह ट्रेन फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा और जसीडीह सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

 05060/05059 लालकुआं–कोलकाता–लालकुआं स्पेशल

05060 लालकुआं–कोलकाता स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 13:35 बजे लालकुआं से चलेगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में 05059 कोलकाता–लालकुआं स्पेशल 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 05:00 बजे कोलकाता से प्रस्थान कर अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

यह ट्रेन गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

 09803/09804 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल

09803 सोगरिया–दानापुर स्पेशल 1 मार्च को 23:10 बजे सोगरिया से रवाना होकर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में 09804 दानापुर–सोगरिया स्पेशल 3 मार्च को 01:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर और कटनी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

 05064/05063 गोमतीनगर–मालतीपाटपुर–गोमतीनगर स्पेशल

05064 गोमतीनगर–मालतीपाटपुर स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 18:55 बजे गोमतीनगर से प्रस्थान कर शनिवार सुबह 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।

वापसी में 05063 मालतीपाटपुर–गोमतीनगर स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार 11:15 बजे मालतीपाटपुर से चलकर अगले दिन 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया के रास्ते संचालित होगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। खासकर यूपी-बिहार रूट पर हर साल भारी दबाव रहता है, जिसे देखते हुए इस बार पहले से तैयारी की गई है।

होली पर घर लौटने वालों के लिए यह फैसला बड़ी राहत साबित होगा। अब उम्मीद है कि यात्री बिना परेशानी के सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और अपनों के साथ रंगों का त्योहार मना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!