10 साल से गायब ‘पत्नी का कातिल’: FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय, इनाम 9 करोड़ से ज्यादा !

0
3
0

डोनट शॉप का कत्ल और 10 साल का रहस्य

FBI को चकमा देकर गायब हुआ भारतीय

NEWS1UP

डेस्क

न्यूयॉर्क/मैरीलैंड। दुनिया की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी मानी जाने वाली फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने एक ऐसे भारतीय नागरिक की तलाश तेज कर दी है, जो करीब एक दशक से दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी को भी चकमा देकर फरार है।
इस फरार आरोपी का नाम है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल, जिस पर अपनी ही पत्नी पलक पटेल की बेरहमी से हत्या का आरोप है। अब FBI ने उसे पकड़वाने वाले को मिलने वाला इनाम 2.5 लाख डॉलर से बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब 9.2 करोड़ रुपये) कर दिया है। यह इनाम बढ़ाया जाना इस बात का संकेत है कि यह मामला आज भी अमेरिकी एजेंसियों के लिए बेहद संवेदनशील और रहस्यमय बना हुआ है।

डोनट की दुकान में हुआ खौफनाक कत्ल

12 अप्रैल 2015 की रात, अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के हनोवर इलाके में एक छोटी सी डोनट शॉप में काम कर रहे पति-पत्नी की जिंदगी अचानक खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई। रात की शिफ्ट में काम करते हुए भद्रेश और उसकी 21 वर्षीय पत्नी पलक दुकान के पीछे वाले कमरे में गए। लेकिन कुछ ही मिनट बाद वहां जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया।

जांच के मुताबिक, भद्रेश ने किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया और फिर चाकू से लगातार वार किए, जिससे पलक की मौके पर ही मौत हो गई। जब देर रात एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा और कोई ऑर्डर लेने नहीं आया तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस को दुकान के पीछे कमरे में खून से लथपथ पलक की लाश मिली।

Ai image

हत्या के बाद ठंडे दिमाग से फरारी

हत्या करने के बाद भद्रेश ने जिस तरह से फरार होने की योजना बनाई, वह जांच एजेंसियों को आज भी हैरान करती है।

वह दुकान से निकलकर अपने अपार्टमेंट गया

कुछ कपड़े और नकदी लेकर टैक्सी ली

टैक्सी से नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल हवाई अड्डा के पास एक होटल पहुंचा

रात 3 बजे होटल में चेक-इन किया

सुबह 10 बजे चेक-आउट कर होटल की शटल से नेवार्क पेन स्टेशन पहुंच गया

इसके बाद वह अचानक गायब हो गया, जैसे जमीन निगल गई हो।

FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में जगह

इस सनसनीखेज हत्या के बाद FBI ने भद्रेश को अपने ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़े’ की सूची में शामिल कर लिया। जांच एजेंसी का मानना है कि वह-

अमेरिका में किसी रिश्तेदार के पास छिपा हो सकता है

कनाडा भाग गया हो

या कनाडा के रास्ते भारत पहुंच गया हो

FBI ने उसे “हथियारबंद और बेहद खतरनाक” करार दिया है।

एक जिद… जिसने ले ली जान

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों का वीजा पहले ही खत्म हो चुका था। पलक भारत लौटना चाहती थी, लेकिन भद्रेश इसके लिए तैयार नहीं था। जांचकर्ता जोनाथन शेफ़र के अनुसार, संभावना है कि भद्रेश को डर था कि अगर उसकी पत्नी भारत लौट गई तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाएगी।

यही विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि एक रात उसने अपनी पत्नी की जान ही ले ली।

10 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल

करीब 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन दुनिया की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी के सामने आज भी सबसे बड़ा सवाल वही है:

भद्रेश कुमार पटेल आखिर है कहां?

क्या वह अभी भी अमेरिका में छिपा है ?

क्या वह कनाडा भाग चुका है ?

या फिर वह चुपचाप भारत लौट आया ?

FBI को उम्मीद है कि 10 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा के बाद कोई न कोई सूचना जरूर सामने आएगी, और शायद एक दशक से चल रहा यह रहस्य आखिरकार खत्म हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!