[t4b-ticker]

शिप्रा रिवेरा में लगा निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई स्क्रीनिंग

0
FF

द अशोक फाउंडेशन व युवराज सिंह फाउंडेशन की पहल

विशेषज्ञों ने समय पर जांच को बताया जीवनरक्षक

NEWS1UP

हेल्थ डेस्क

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में रविवार को द अशोक फाउंडेशन एवं युवराज सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान तथा शिप्रा रिवेरा एओए के सहयोग से निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने लोगों ने ब्रेस्ट, ओरल और सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

विशेषज्ञों ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव और नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर जागरूक करते हुए कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

शिविर का संचालन युवराज सिंह फाउंडेशन की ओर से डॉ. रितिका सिंह एवं उनकी टीम ने किया। वहीं, द अशोक फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि “कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक निःशुल्क स्क्रीनिंग और सही परामर्श पहुंचाना है।”

शिविर को सफल बनाने में शिप्रा रिवेरा एओए के सचिव शिशिर कानूनगो सहित नागेश भट्ट, विवेक तिवारी, ललित नेगी, विवेक बंसल, सचिन सिंगला, श्रुति ठाकुर, सुमन वशिष्ठ, सीमा यादव, अनीता रावत, ज्योति भदौरिया, मोनालिसा, सारिका तथा अन्य पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में निगम पार्षद अनुज त्यागी ने भी भाग लिया। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं टेक्नीशियनों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

एओए सचिव शिशिर कानूनगो ने कहा कि सोसाइटी में भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, द अशोक फाउंडेशन और युवराज सिंह फाउंडेशन ने गाजियाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान लगातार चलाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!