[t4b-ticker]

लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में तीज की रंगत: समर्पण लेडीज क्लब के उत्सव में झूमीं महिलाएं

0
TF

लोकगीत, झूले, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों के बीच संस्कृति और सौहार्द का अनूठा संगम

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसाइटी बुधवार को तीज के पारंपरिक रंगों से सराबोर नजर आई। क्रिस्टल क्लब में समर्पण लेडीज क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों, झूलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तीज की पारंपरिक रस्मों और मंगलगीतों से हुई। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से राजस्थानी परिधानों में पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर भारतीय लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। झूलों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट चाट ने भी आयोजन का आनंद बढ़ाया।

तीज महोत्सव में समर्पण गोल्फ लिंक्स की तीज क्वीन का खिताब मधुरी ने अपने नाम किया। वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन पायल और प्रीति ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन करतीं पायल और प्रीति

समर्पण लेडीज क्लब की फाउंडर मेंबर्स अंजुलि भटनागर, कमलेश सिंह, गीता नागर और सारिका शर्मा ने आयोजन का नेतृत्व किया। इनके साथ सीमा मलिक, वेणु सिंघल, राधिका गर्ग, रुचि नागर, प्रिया गुप्ता, तृप्ति खन्ना, गिरजा त्यागी, गीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

तीज उत्सव में सेल्फी लेती सोसाइटी की महिलाएं

 

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक उत्सव आधुनिक जीवनशैली के बीच अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का खूबसूरत अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे सामूहिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ-साथ सोसाइटी में आपसी संवाद, मित्रता और सकारात्मक सामुदायिक वातावरण को भी मजबूत करते हैं।

अलग-अलग पारम्परिक परिधानों में सजी समर्पण लेडीज क्लब की मेंबर्स

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तीज उत्सव के अवसर पर सभी सदस्याओं को घेवर और श्रृंगार सामग्री का वितरण रहा। क्लब की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी स्नेह, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!