[t4b-ticker]

18 वर्षीय बॉक्सर प्रथम सिंह की कल शोक सभा!!

0
PRATHAM

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। महज 18 साल की उम्र में जिंदगी और बॉक्सिंग के रिंग में बड़े सपने देखने वाले प्रथम सिंह की संदिग्ध मौत ने सभी को झकझोर दिया है। प्रथम की याद में कल, गुरुवार को दोपहर 1 बजे वेव सिटी स्थित ड्रीम होम्स सोसायटी के क्लब हाउस में शोक सभा आयोजित की जाएगी।

प्रथम की 13 अगस्त की सुबह एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी में ऊपरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। बताया गया है कि वह सोसायटी में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने वहां पहुंचा था। घटना के बाद प्रथम की मां नीतू रानी की शिकायत पर प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ कविनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मूलरूप से मसूरी का रहने वाले प्रथम का परिवार वेव सिटी की ड्रीम होम्स सोसाइटी में रह रहा है। जबकि देहरादून में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहा था। उसके कोच और करीबियों के मुताबिक, प्रथम एक प्रतिभाशाली बॉक्सर था और उसके भीतर आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं थीं। उसके असमय चले जाने से परिवार, दोस्तों और खेल जगत से जुड़े लोगों में गहरा शोक है।

महागुनपुरम से लेकर ड्रीम होम्स और प्रथम के बॉक्सिंग स्टूडियो तक हर चेहरा गमगीन है। एक होनहार खिलाड़ी की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उसके करीबियों को तोड़ दिया है, बल्कि इस घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब का भी इंतजार है। पुलिस जांच से ही अब इस पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!