[t4b-ticker]

गाजियाबाद: स्वर्ण जयंतीपुरम के RWA अध्यक्ष डी.के. शर्मा का आकस्मिक निधन

0
D

कार्डियक अरेस्ट से निधन

जनता के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी चेहरा खोया

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। स्वर्ण जयंतीपुरम बी-ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी. के. शर्मा का रविवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। वे पंजाब नेशनल बैंक में एजीएम पद से सेवानिवृत्त थे और उनकी आयु लगभग 72 वर्ष थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे उनके निवास पर ही उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं जैसे ही यह खबर कॉलोनीवासियों तक पहुंची, पूरे स्वर्ण जयंती पुरम क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अपनी आरडब्ल्यूए डीके शर्मा (फाइल फोटो)

डी.के. शर्मा केवल एक पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि कॉलोनी के सक्रिय और संघर्षशील चेहरा थे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं, विशेषकर बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। इतना ही नहीं, उन्होंने निवासियों के अधिकारों की लड़ाई को उच्च न्यायालय तक पहुंचाया और कई मुद्दों पर प्रशासन को झुकने पर मजबूर किया।

अपनी आरडब्ल्यूए डीके शर्मा, (फाइल फोटो)

सहयोगियों ने दी श्रद्धांजलि

आरडब्ल्यूए में उनके साथ कार्य कर चुके नवनीत कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,

“शर्मा जी एक ईमानदार और निर्भीक व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा कॉलोनी के हित को सर्वोपरि रखा। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।”

वहीं शैलेन्द्र सिंह ने कहा,

“उन्होंने कभी किसी दबाव में काम नहीं किया। कॉलोनी की हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर लड़ते थे। उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा रहेगा।”

अरविन्द चौधरी ने भावुक होते हुए कहा,

“शर्मा जी ने जो लड़ाइयां लड़ीं, वे सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की आवाज थीं। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना मुश्किल है।”

कॉलोनी में गहरा असर

डी.के. शर्मा के निधन से न केवल आरडब्ल्यूए बल्कि पूरे क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व का अभाव महसूस किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया, जिससे लोगों का उन पर गहरा विश्वास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!