KW सृष्टि में मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव

0

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में हुआ आयोजन, सर्व समाज ने भी निभाई सहभागिता

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों को स्मरण किया।

आयोजन की विशेषता यह रही कि ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। सामाजिक सौहार्द और एकता का सुंदर संदेश भी कार्यक्रम के माध्यम से देखने को मिला।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी एवं उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पं. जे. के. शर्मा, पं. कपिल शर्मा, पं. नरेश शर्मा, पं. विजय शर्मा, पं. पवन शर्मा, पं. देवेंद्र चतुर्वेदी, पं. प्रवेश शर्मा, पं. अविनाश तिवारी, पं. सुरेंद्र शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा, पं. मनीष मिश्रा, पं. धर्म शर्मा, पं. अश्वनी शर्मा, पं. शिवकुमार शर्मा, पं. सुदेश शर्मा, पं. एन. डी. शर्मा, पं. संजय शर्मा तथा पं. एन. सी. मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!